आज हम जानेगे की औरतों को शिवलिंग छूना चाहिए या नहीं और कुछ रहस्य की किस अवस्ता में महिलाये शिवलिंग को छू सकती है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, इसीलिए कई लोग शिवलिंग की पूजा करते हैं। कुछ महिलाएं मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग की पूजा करती हैं।
जब भी अपने शिव मंदिर में पूजा की होगी तो इस बात पर जरूर विचार किया होगा कि क्या महिलाओं को शिवलिंग का स्पर्श करना चाहिए या नहीं। महिलाये ही नहीं क्या जवान लड़कियां शिवलिंग को छू सकती है या नहीं। और तो और, क्या गर्भवती महिलाओं को भगवान शिव का शिवलिंग छूना चाहिए या नहीं। अगर आपके मन में भी ये स्वलाये होंगे तो यहां आपके संदर्भ के लिए जानकारी दी गई है।
ज्योतिषियों के अनुसार, महिलाओं को शिवलिंग नहीं छूना चाहिए, क्योंकि केवल माता पार्वती ही इसे छूने के योग्य हैं, अगर कोई महिला शिवलिंग को छूती है तो इससे माता पार्वती नाराज भी हो जाती है। आप सब महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए।
क्या कुंवारी कन्या शिवलिंग को छू सकती है या नहीं
हिन्दू धर्म और शास्त्रों के अनुसार कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग का स्पर्श नहीं करना चाहिए यदि कोई अविवाहित कन्या शिवलिंग का स्पर्श करती है तो यह उसके लिए अशुभ माना जाता है, इसलिए किसी भी कुंवारी कन्या को शिवलिंग का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
मां पार्वती हो जाती हैं नाराज़
शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि भगवान शिव हमेशा ध्यान में लीन रहते हैं और ऐसी स्थिति में अगर कोई महिला या कुंवारी कन्या शिवलिंग को छू लेती है तो उनका ध्यान भटक जाता है, इसलिए भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। भगवान शिव को किसी का स्पर्श करना माता पार्वती को बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए किसी भी स्त्री या कुंवारी कन्या को शिवरीन का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
यदि कोई स्त्री या कुंवारी लड़की भगवान शिव की भक्ति में लीन है या उनकी भक्तिपूर्वक पूजा करती है तो उस महिला या लड़की को भगवान शिव के पूरे परिवार की पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव के साथ-साथ गणेश, पार्वती माता की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनको विशेष लाभ मिलता है और उसके पूरे परिवार भगवन का आशीर्वाद और सुख प्राप्त होता है।
स्त्रियों को शिवलिंग की पूजा कैसे करनी चाहिए?
शिवलिंग की पूजा स्त्री-पुरुष दोनों कर सकते हैं, लेकिन शिवलिंग की पूजा करते समय महिलाओं को एक बात का ध्यान रखना चाहिए, उनको कभी भी शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मां पार्वती को महिलाओं का शिवलिंग को छूना बिल्कुल पसंद नहीं था।
भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें कभी भी हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। आप उन्हें अन्य पसंदीदा चीजें जैसे दूध, भांग, धतूरा, आक के फूल, शहद, बेलपत्र आदि अर्पित कर सकते हैं। लेकिन भगवान शिव को हल्दी चढ़ाना धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। इसलिए इससे बचें और इस पर विशेष ध्यान दें। महिलाओं को कभी भी अपने बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के ढीले बाल उनके आसपास नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।
क्या महिलाएं शिवलिंग को छू सकती हैं?
हिंदू कहानियों में, यह माना जाता है कि महिलाओं को शिवलिंग को नहीं छूना चाहिए, और लोगों को श्रावण नामक महीने के दौरान मांस, प्याज, लहसुन और कच्चे दूध जैसे कुछ खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए।
हमे विस्वास अब अब आपको पूरी जानकारी हो गयी होगी की औरतों को शिवलिंग छूना चाहिए या नहीं और उसके पीछे का कारण।