सुबह रोज भगवान गणेश के सामने गणेश वंदना करने से आपके जीवन से सभी दुःख और बाधाएं दूर हो जाएंगी और आपका जीवन स्वस्थ, धनी और समृद्ध होगा।
श्री गणेश वंदना मंत्र
॥ गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जम्बूफलसार भक्षितम् ॥
॥ उमासुतं शोक विनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वर पादपङ्कजम् ॥
गणेश वंदना अर्पित करते हुए श्री गणपति दूर्वा, अक्षत, पुष्प, चंदन, गंड, धूप और दीप अर्पित कर इस प्रार्थना को करने से आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी। यहां पढ़ें श्री गणेश वंदना और उनके विशेष शुभ फल।
सिद्धियों के लिए श्री गजानन की,
साधना कर रहे हैं हम |
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
सिद्धियों के सदन ज्ञान का दान दे,
फिर न भूले कभी ऐसा वरदान दे,
सिद्धियों के सदन ज्ञान का दान दे,
फिर न भूले कभी ऐसा वरदान दे |
निर्धनों के लिए जो दिया है वही,
कामना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
सिद्धियों के लिए श्री गजानन की,
साधना कर रहे हैं हम |
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
धुप तुम पर चढ़े, जन करे आरती,
प्रेम पूजा तेरी, हम करें भारती,
धुप तुम पर चढ़े, जन करे आरती,
प्रेम पूजा तेरी, हम करें भारती |
दीन जन के लिए जो दिया वही,
भावना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
सिद्धियों के लिए श्री गजानन की,
साधना कर रहे हैं हम |
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
सिद्धियों के लिए श्री गजानन की,
साधना कर रहे हैं हम |
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
वंदना कर रहे हैं हम,
वंदना कर रहे हैं हम ||
यहाँ पढ़े:
गणेश वंदना से मिलेगा यह शुभ फल
गणेश वंदना का पाठ करने से जीवन के कार्यों में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं। विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश इस प्रार्थना के श्रवण मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। भगवान श्री गणेश को बुधवार का दिन अत्यंत प्रिय है, इसलिए वे विशेष रूप से इस दिन अपने भक्तों की पूजा अर्चना कर उन्हें वरदान देकर ही उन पर कृपा करते हैं।